सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता के आरोप:पति समेत 13 पर FIR, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Jul 18, 2026 - 11:02
 0  0
सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता के आरोप:पति समेत 13 पर FIR, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सहारनपुर में दहेज उत्पीड़न और महिला से अश्लील हरकत के आरोप में पति सहित 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसएसपी को दी गई शिकायत के आधार पर थाना मंडी पुलिस ने शनिवार सुबह 7 बजे की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मंडी कोतवाली क्षेत्र की हुसैन बस्ती निवासी नरगिस ने शिकायत में बताया कि उनका निकाह वर्ष 2018 में देहरादून निवासी शाहरुख से हुआ था। आरोप है कि शादी के समय पर्याप्त दहेज दिया गया था, जिसमें गृहस्थी का सामान, नकदी, जेवरात और बाइक शामिल थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये नकद और एक कार की अतिरिक्त मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर नरगिस के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। नरगिस के अनुसार, पहले भी विवाद होने पर कानूनी कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने भविष्य में दहेज की मांग न करने और महिला व उसके बच्चों का भरण-पोषण करने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे पर वह 6 फरवरी 2026 को दोबारा ससुराल पहुंची। महिला का आरोप है कि 11 फरवरी की सुबह असजद और फैय्याज उनके कमरे में घुस आए। दोनों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि फैय्याज ने उनके कपड़े खींचकर अश्लील हरकत की। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया और मामले को घरेलू विवाद बताकर टाल दिया। अगले दिन, शाहरुख, वहीद और फैय्याज कथित तौर पर नरगिस को कार में बैठाकर सहारनपुर ले आए। उन्हें बच्चों सहित घर के पास छोड़ते समय उनके साथ मारपीट की गई और दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर थाना मंडी पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0