हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए लखनऊ में सम्मेलन करा रहे मदनी:जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद और धर्मगुरु, आपसी सौहार्द पर करेंगे चर्चा

Jul 18, 2026 - 11:02
 0  0
हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए लखनऊ में सम्मेलन करा रहे मदनी:जुटेंगे देशभर के शिक्षाविद और धर्मगुरु, आपसी सौहार्द पर करेंगे चर्चा
लखनऊ में शनिवार सुबह 11 बजे से जमीयत उलेमा-ए-हिंद एक सम्मेलन करा रहा है। जमीयत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी इसे करा रहे हैं। चौक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में यह सम्मेलन हो रहा है। इसमें सांप्रदायिकता और नफरत के खिलाफ हिंदू-मुस्लिम एकता की बात की जाएगी। देशभर से संगठन के प्रमुख प्रतिनिधि, शिक्षाविद और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु शामिल हो रहे हैं। जमीयत के प्रेस सचिव फजलुर्रहमान कासमी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य आपसी भाई चारा और एकता को बनाए रखना है। देश के मौजूदा हालात को देखकर इस प्रकार के कार्यक्रम बेहद जरूरी है। मोहब्बत और भाईचारा से ही समाज में बदलाव आएगा। फजलुर्रहमान कासमी ने कहा कि लखनऊ गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। इसलिए आज हम इस शहर में कार्यक्रम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि समाज के हर जरूरतमंद तबके तक शिक्षा, रोजगार पहुंचे। मौजूद सरकारों को धर्म छोड़कर विकास पर ध्यान देना चाहिए। समाज में बदलाव शिक्षा से आएगा। जो लोग धर्म के नाम पर गुमराह करते हैं और वोट बैंक की राजनीति करते हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0