मेरठ में बाइक चलाने को लेकर विवाद:पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर मैकेनिक पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

May 14, 2025 - 09:55
 0  0
मेरठ में बाइक चलाने को लेकर विवाद:पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर मैकेनिक पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर में एक बाइक मैकेनिक पर उसके पड़ोसियों ने हमला कर दिया। मंगलवार रात करीब 12 बजे बाइक मैकेनिक आमिर अपने घर पहुंचा था। बाइक चलाने को लेकर उसकी पड़ोसी आदिल से बहस हो गई। इसके बाद आदिल अपने पिता और दो अन्य लोगों के साथ वापस आया। उन्होंने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से आमिर पर हमला कर दिया। आमिर की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले हमलावर वहां से फरार हो गए। परिवार के लोग घायल आमिर को थाने ले गए। पुलिस ने उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0