हरदा में चलती स्कूल वैन में लगी आग:बच्चों को छोड़कर लौट रही थी,

Jun 30, 2026 - 17:14
 0  0
हरदा में चलती स्कूल वैन में लगी आग:बच्चों को छोड़कर लौट रही थी,
हरदा में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे छीपानेर रोड स्थित आयकर विभाग कार्यालय के सामने एक वैन में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों और वाहन चालक ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की। इससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के दौरान केवल ड्राइवर वाहन में सवार था। वैन बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। खड़ी वैन से उठने लगा धुआं जानकारी के अनुसार, 'प्रेस' लिखी यह वैन स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का काम करती है। वैन एक पिज्जा दुकान के पास खड़ी थी। इसी दौरान उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि घटना के समय वैन में कोई बच्चा सवार नहीं था। लोगों ने रेत की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद लोगों की लगी भीड़ आग लगने की सूचना मिलते ही सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद शहर के युवा समाजसेवी शुभम सुरमा ने ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले सभी वाहनों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कंडम वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की भी बात कही। आरटीओ राकेश आहके ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूली बच्चों के लिए उपयोग में आने वाले सभी वाहनों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0