जिला बार एसोसिएशन चुनाव-नामांकन खत्म:3 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची आएगी, 8 पदों के लिए करीब 100 उम्मीदवार मैदान में,16 को वोटिंग

Jun 30, 2026 - 17:14
 0  0
जिला बार एसोसिएशन चुनाव-नामांकन खत्म:3 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची आएगी, 8 पदों के लिए करीब 100 उम्मीदवार मैदान में,16 को वोटिंग
भोपाल जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन रहा। शाम 4 बजे नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। अध्यक्ष समेत 8 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी वासु वासवानी ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए करीब 100 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। चुनाव के लिए 16 जुलाई को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद 3 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 13-14 जुलाई को टेंडर वोटिंग की सुविधा वासु वासवानी ने बताया कि जो अधिवक्ता किसी कारणवश 16 जुलाई को मतदान नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 13 और 14 जुलाई को टेंडर वोटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वासवानी ने सभी अधिवक्ताओं से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी साथी बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0