अमेठी में नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई:पुलिस ने गौरीगंज टोल प्लाजा पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, सड़क हादसों पर लगाम

Jun 21, 2026 - 09:29
 0  0
अमेठी में नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई:पुलिस ने गौरीगंज टोल प्लाजा पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, सड़क हादसों पर लगाम
अमेठी पुलिस ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत गौरीगंज टोल प्लाजा पर ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग कर नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश और यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के आदेश पर यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करना है। अभियान के दौरान प्रभारी यातायात शोभनाथ की टीम ने गौरीगंज टोल प्लाजा पर ट्रक, भारी वाणिज्यिक वाहन (HCV), प्राइवेट स्लीपर बस और ईको कैब-वैन सहित सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच की। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की गई। जांच में शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान और अन्य प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही, चालकों को सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और आमजन सुरक्षित यात्रा कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0