साइबर ठग कलेक्टर बनकर लोगों से मांग रहे पैसे:बैतूल में विदेशी नंबरों से लोगों को भेजे मैसेज, आईडी पर कलेक्टर की फोटो और नाम लिखा

Jun 16, 2026 - 21:02
 0  0
साइबर ठग कलेक्टर बनकर लोगों से मांग रहे पैसे:बैतूल में विदेशी नंबरों से लोगों को भेजे मैसेज, आईडी पर कलेक्टर की फोटो और नाम लिखा
बैतूल में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों की पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के नाम, फोटो और पदनाम का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने खुद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विदेशी नंबरों से भेजे जा रहे थे मैसेज जानकारी के अनुसार, अज्ञात साइबर अपराधी व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कलेक्टर की फोटो लगाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। खासतौर पर +66 सीरीज के विदेशी नंबरों और अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबरों से संदेश भेजे जा रहे हैं। इनमें किसी व्यक्ति की मदद के नाम पर तत्काल भुगतान करने और बाद में रकम लौटाने की बात कही जा रही है। कलेक्टर ने बताया फर्जीवाड़ा कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह फर्जी और भ्रामक गतिविधि है। उन्होंने कहा कि वे कभी भी किसी व्यक्ति से फोन, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से निजी खाते में पैसे भेजने की मांग नहीं करते हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील कलेक्टर ने नागरिकों और शासकीय अधिकारियों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में धनराशि ट्रांसफर न करें। साथ ही बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से भी बचें। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यदि किसी को इस तरह का संदेश प्राप्त होता है तो उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें और तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचना दें। मामले की जानकारी संबंधित एजेंसियों को भी दे दी गई है और संदिग्ध नंबरों तथा सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0