MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:नर्मदा में युवक-युवती की आपत्तिजनक हरकतें; बसें भिड़ीं, यात्री का सिर फटा; पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी
MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. भास्कर स्टिंग के बाद लोकायुक्त में बड़ा एक्शन, DG ने 2 अफसर बर्खास्त किए दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन के बाद लोकायुक्त संगठन में बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। लोकायुक्त DG ने दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही भोपाल, रीवा और सागर के SP को हटाया गया है। मामले में पहले ही दो DSP और तीन कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। स्टिंग में सामने आई अनियमितताओं के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 2. नर्मदा में युवक-युवती की हरकत का VIDEO वायरल, पुलिस बुलानी पड़ी जबलपुर के गौरीघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी में नहाते समय युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 3. पत्नी को VIDEO कॉल पर देखा आखिरी बार, फिर पति ने लगा ली फांसी भोपाल में एक युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी तीन दिन पहले मायके गई थी। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 4. रायसेन बस हादसे में राष्ट्रीय कवि समेत 3 की मौत, 15 घायल रायसेन जिले में दो बसों की आमने-सामने टक्कर में राष्ट्रीय कवि समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति का सिर दो हिस्सों में बंट गया। दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए, जिन्हें 10 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर 5. इंदौर में शोरूम में भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों की जान बची इंदौर में एक शोरूम में आग लगने से ऊपर की मंजिलों पर रहने वाले करीब 20 लोग फंस गए। पड़ोसियों ने छत से छत जोड़कर सीढ़ियां लगाईं और बचाव का रास्ता बनाया। कई लोगों को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया। पढ़ें पूरी खबर 6. खिलौनों का लालच देकर 6 साल की बच्ची से रेप, आरोपी फरार रीवा में 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को जन्नत और खिलौनों का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वह रिश्ते में बच्ची का बड़ा पापा बताया जा रहा है। गंभीर हालत में बच्ची को ICU में भर्ती कराया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 7. MP के 45 जिलों में आज भी अलर्ट, 60KM की रफ्तार से चलेगी आंधी मध्यप्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। झाबुआ, धार और रतलाम में बारिश हुई, जबकि देवास में एक कार बह गई। मौसम विभाग ने 45 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. AI निगरानी सिस्टम के लिए महाकाल मंदिर को राष्ट्रीय पुरस्कार उज्जैन के महाकाल मंदिर को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिला है। मंदिर में AI आधारित 500 से अधिक कैमरे और आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और त्वरित सहायता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह सम्मान दिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. बागेश्वर धाम के ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन में 14 देशों की भागीदारी छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में छठवां ऑनलाइन हनुमान चालीसा हवन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 14 देशों के श्रद्धालु भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। भारी भीड़ के कारण पंडाल छोटा पड़ गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल राज्यसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 6 जून को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस विधायकों को मतदान प्रक्रिया, पार्टी की रणनीति और अनुशासन को लेकर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0