धार में तेज आंधी से कई पेड़ गिरे:मौसम विभाग ने फिर जताई तेज हवा और बारिश की संभावना

Jun 2, 2026 - 09:41
 0  0
धार में तेज आंधी से कई पेड़ गिरे:मौसम विभाग ने फिर जताई तेज हवा और बारिश की संभावना
धार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा और आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।ग्राम पचलाना और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं का असर स्पष्ट रूप से देखा गया, जहां एक बड़ा नीम का पेड़ जड़ से उखड़ गया। आंधी की तीव्रता के कारण कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ों की शाखाएं टूट गईं।पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा था। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। सुबह का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद देर रात चली तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।पेड़ गिरने की सूचना पर ग्राम पचलाना में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इस तरह की तेज हवाएं लगातार चल रही हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में जिले में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। विभाग ने तेज हवा, आंधी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियां धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में आंधी और बारिश का दौर बढ़ सकता है।फिलहाल, मौसम के बदले मिजाज ने गर्मी से राहत प्रदान की है, लेकिन तेज हवाओं और आंधी की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0