कूनो में 11 मई को दो चीते होंगे रिलीज:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुले जंगल में छोड़ेंगे, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

May 8, 2026 - 22:02
 0  0
कूनो में 11 मई को दो चीते होंगे रिलीज:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुले जंगल में छोड़ेंगे, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मई को कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों को खुले जंगल की सैर पर भेजेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री 10 मई की शाम को ही कूनो पहुंच जाएंगे और रात वहीं रुकने के बाद अगले दिन सुबह 8 बजे कूनो नदी के पास स्थित साइट से इन चीतों को आजाद करेंगे। बताया जा रहा है कि बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों ने अपनी क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है, जिसके बाद उन्हें छोटे बाड़े में रखा गया था। अब इनमें से दो चीतों को पूरी तरह खुले जंगल में छोड़ने की तैयारी है। इस खास मौके के लिए कलेक्टर शीला दाहिमा और एसपी सुधीर अग्रवाल ने शुक्रवार को कूनो पहुंचकर हेलीपैड और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। राजस्थान से वापस लाया गया चीता 'KAP12' कूनो से जुड़ी एक और खबर यह है कि राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंच गए नर चीते 'KAP12' का सफल रेस्क्यू कर लिया गया है। कूनो प्रबंधन ने बताया कि 8 मई को इसे सुरक्षित वापस लाया गया। दरअसल, यह चीता भटकते हुए आबादी वाले इलाके के करीब पहुंच गया था, जिससे इंसानों और चीते दोनों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। KAP12 को पिछले साल फरवरी में कूनो के जंगल में छोड़ा गया था। इसके फिर से आबादी की ओर जाने पर वन विभाग ने सतर्कता दिखाई और इसे वापस कूनो के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया है। अफसरों ने परखीं तैयारियां मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कूनो में प्रशासनिक हलचल तेज है। निरीक्षण के दौरान डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि चीतों को जंगल में छोड़ने के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में किसी भी तरह की कमी न रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0