अमरकंटक में आधे घंटे तेज बारिश, मौसम हुआ सुहावना:अधिकतम तापमान में गिरावट, 30 डिग्री पहुंचा; जिले के अन्य क्षेत्रों में खिली धूप

May 8, 2026 - 22:02
 0  0
अमरकंटक में आधे घंटे तेज बारिश, मौसम हुआ सुहावना:अधिकतम तापमान में गिरावट, 30 डिग्री पहुंचा; जिले के अन्य क्षेत्रों में खिली धूप
पवित्र नगरी अमरकंटक में शुक्रवार शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। यहां गरज-चमक के साथ करीब 30 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। जहां अमरकंटक में तेज बौछारें पड़ीं, वहीं जिला मुख्यालय सहित अनूपपुर के अन्य हिस्सों में दिन भर धूप खिली रही। अमरकंटक के तापमान में आई कमी तेज बारिश के बाद अमरकंटक का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन नगरी में मौसम सुहावना होने से यहां मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। जिले के बाकी हिस्सों में धूप का असर अमरकंटक के विपरीत जिला मुख्यालय अनूपपुर, जैतहरी, कोतमा और बिजुरी में बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप रही। अनूपपुर में दोपहर के समय मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन कुछ ही देर में आसमान साफ हो गया। पूरे जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। फसलों पर बारिश का मिश्रित प्रभाव भू-अधीक्षक प्रदीप कुमार मोगरे के अनुसार, रबी फसल की कटाई पूर्ण होने के कारण इस बारिश से नुकसान की कोई आशंका नहीं है। हालांकि, यह वर्षा जायद की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी स्थानीय स्तर पर ऐसे ही बदलाव की संभावना जताई है। एक सप्ताह से जारी है मौसम में उतार-चढ़ाव अनूपपुर जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है। दोपहर के बाद अचानक बादल छाने और हल्की बारिश होने का सिलसिला जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं के साथ अल्पकालिक बारिश की स्थिति अभी बनी रह सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0