बस्तर में 5वीं-8वीं की मेरिट में छात्राओं का दबदबा:ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों के स्टूडेंट्स भी रहे अव्वल;4 ने संयुक्त रूप से किया टॉप

May 1, 2026 - 09:37
 0  0
बस्तर में 5वीं-8वीं की मेरिट में छात्राओं का दबदबा:ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों के स्टूडेंट्स भी रहे अव्वल;4 ने संयुक्त रूप से किया टॉप
बस्तर में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा-2026 के नतीजों में छात्राओं ने मेरिट सूची पर एकतरफा कब्जा जमाया है। खास बात यह रही कि निजी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी आश्रम शालाएं और पीएम श्री स्कूल भी टॉप रैंक में मजबूती से खड़े नजर आए। कक्षा 5वीं के परिणामों ने इस बार रिकॉर्ड बना दिया। पहले स्थान पर चार छात्रों ने संयुक्त रूप से बाजी मारी। सक्सेस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की कौशल्या यादव, इंडियन पब्लिक स्कूल आड़ावाल के आदित्य ठाकुर, पीएम श्री सेजेस लोहंडीगुड़ा के ऋषि कुमार गोटे और पीएम श्री सेजेस करपावंड की सिया गुप्ता ने 200 में से 195 अंक हासिल कर 97.50 प्रतिशत के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां 6 से ज्यादा छात्रों ने 194 अंक के साथ अपनी जगह बनाई। इस सूची में आकृति सोनकर, यंशिका कश्यप, खिलेश्वरी मंडावी, भावना पांडेय, रितिका बघेल, डिकेश्वरी कश्यप और ओम देवांगन जैसे नाम शामिल हैं। दिलचस्प यह रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शहरों के निजी स्कूलों को कड़ी चुनौती दी और कई जगह उनसे आगे निकलते दिखे। कुछ ऐसा रहा 8th का परिणाम कक्षा 8वीं के परिणामों में मैत्री संघ विद्या निकेतन की सोनाक्षी नंदी ने 96.50 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी स्कूल की पूर्वी मंडल 96 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर एमजीएम स्कूल की महक परवार और माता शबरी कन्या आश्रम चिउरगांव की संतोषी कश्यप ने 95.83 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जगह बनाई। इस सूची में भी छात्राओं का दबदबा साफ नजर आया मेरिट सूची में एक और अहम पहलू सामने आया, जिसमें ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं लगातार आगे बढ़ती दिखीं। माता शबरी कन्या आश्रम और विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय जैसे संस्थानों के छात्रों ने टॉप-5 में जगह बनाकर यह साबित किया कि संसाधनों की कमी अब प्रतिभा के रास्ते की बाधा नहीं रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0