कांग्रेस कार्यकारिणी में 51 में से सिर्फ 6 महिलाएं:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर ने पार्टी पर सवाल उठाए
बालाघाट जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार देर रात जिला कांग्रेस पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस 51 सदस्यीय कार्यकारिणी में केवल 6 महिलाओं को स्थान मिला है, जिसे लेकर संगठन के भीतर और बाहर नाराजगी देखी जा रही है। भाजपा ने कांग्रेस में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल से प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह सूची जारी की है। विधायक संजय सिंह उईके की अध्यक्षता वाली इस टीम में वरिष्ठ और युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 25 सचिव, 2 प्रवक्ता और 2 सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हैं। शफकत खान को संगठन महासचिव और संतोष जैन को कोषाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाराज महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर ने इसे कांग्रेस का 'महिला विरोधी चेहरा' बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए संगठन में रहकर सीखना जरूरी है, जिसके लिए संगठन में उनका शामिल होना अनिवार्य है। एलकर ने उम्मीद जताई कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी में महिलाओं को पार्टी की प्रतिबद्धता के अनुसार उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। हालांकि, भाजपा ने अभी तक अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित नहीं की है। उपाध्यक्षों के नाम कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में सुशील पालिवाल, भीम फुलसुंघे, देवेन्द्र खोंगल, देवलालसिंह, अशोक मण्डलेकर, अशोक लिल्हारे, अनूपसिंह बैस, नरेश कटारिया, उम्मेद लिल्हारे और अंजू को शामिल किया गया है। महासचिव की नियुक्ति महासचिव पदों पर अनिल शर्मा, कैलाश साहू, फेकनलाल डोहरे, बेनीराम खोटोले, टामेश्वर पटले, नोकेन्द्र सिंगनदुपे, मनीषा धारणे, तुलसी कांवरे, उमेश पटले और सिराज अख्तर को नियुक्त किया गया है। इनको किया सचिव पर पर नियुक्त श्रीनिवास राव, सुनील जैन, गोकुल गौतम, सुदेश गुड्डू सोनी, उपेन्द्र पप्पू बिसेन, चेतना कुराहे, मनीष भीमटे, चौनलाल मड़ावी, देवराज भोयर, प्रीतमसिंह वारदे, सुनीता मनोज, रामकिशोर कड़वेती, अभय मोदी, भागचंद वाड़ीवा, मुकेश माहुले, अनिल कुमार गिरिया, परमानंद पारधी, कु. रोशनी मेरावी, भाऊराव गाड़ेश्वर, मुकेश चौहान, गायत्री मराठे, तरूण सोनवाने, सैय्यद रिजवान राजा अली, राजकुमार चौधरी, दुर्गा प्रसाद लिल्हारे, प्रवक्ता दयाल वासनिक तथा हेमंत साहू और सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक जैन एवं अमन गौतम को बनाया गया है। जवाबदेही निभाएंगे। कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने सक्रियता से काम करेंगे। आपको बताये कि आगामी वर्ष चुनावी वर्ष है कांग्रेस अब चुनावी मोड में आने के लिए तैयार नजर आ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0