ट्रेलर-स्कॉर्पियो टक्कर में 5 की मौत:रांची से बेटी की शादी से लौट रहे थे परिजन, गोरखपुर जा रहे थे

Apr 25, 2026 - 08:17
 0  0
ट्रेलर-स्कॉर्पियो टक्कर में 5 की मौत:रांची से बेटी की शादी से लौट रहे थे परिजन, गोरखपुर जा रहे थे
मऊ में स्कॉर्पियों सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। रांची से बेटी गोरखपुर जा रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अपने लेन से निकलकर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई। इस हादसे में एक पालतू कुत्ते की भी मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में फंसे शवों को किसी तरह से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसातपुर अहिरानी हाईवे पर शनिवार सुबह 3 बजे का है। मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27) और पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) के रूप में हुई है। ये सभी गोरखपुर के रानीडीहा, थाना खोराबार के निवासी थे। अन्य मृतकों में बिहार के गया जिले के रविन्द्र यादव (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) शामिल हैं। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह परिवार रांची में अपनी बेटी की शादी संपन्न कराकर गोरखपुर स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0