मेरठ में अगले 72 घंटे लू आ अलर्ट:45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, AQI भी खतरनाक श्रेणी में
मेरठ में अप्रैल से ही भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार को लू के थपेड़ों और तेज धूप ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही चढ़ता तापमान दोपहर तक आग उगलने लगा, जिससे सड़कों पर सन्नाटा और लोगों में बेचैनी साफ देखने को मिली।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वेधशाला पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
72 घंटे का हीट वेव अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 से 72 घंटों तक क्षेत्र में भीषण लू का प्रकोप बना रहेगा। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज गर्म हवाओं और झुलसाने वाली धूप से लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भीषण गर्मी के चलते शहर में बिजली और पानी की खपत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बिजली कटौती और पानी की किल्लत की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं।
हवा भी बनी खतरा
गर्मी के साथ-साथ वेस्ट यूपी की हवा भी जहरीली होती जा रही है। शुक्रवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 338 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। धूल और धुंध के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। गर्मी और लू से बचने के लिए ये 5 जरूरी सावधानियां जरूर अपनाएं:
- दिनभर में बार-बार पानी पिएं, भले ही प्यास न लगे। ORS, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी भी लें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। अगर जाना जरूरी हो तो छाता, टोपी या गमछा इस्तेमाल करें।
- सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडा रहे और पसीना आसानी से सूख सके।
- ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना कम करें। तरबूज, खीरा, ककड़ी, आम का पना जैसे ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थ लें।
आंखों का रखे विशेष ध्यान बढ़ती गर्मी के कारण आने वाले पसीने और धूप से आंखों में एलर्जी के मरीज भी बढ़ रहे हैंं। नेत्र रोग विशेषज्ञ का डॉ आरसी गुप्ता का कहना है कि ऐसे में आंखाें में खुजली, जलन, लाली की समस्या बढ़ जाती है जिस से बचने के लिए समय समय पर आंखों को धोते रहे और आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें और बिना चिकित्सक परार्मश के कोई दवा न लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0