समर-सीजन में छत्तीसगढ़ से चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेन:देशभर में 908 गाड़ियां; 18,262 फेरे चलेंगे, बिलासपुर-रायपुर, दुर्ग-गोंदिया, इतवारी-रायगढ़ और शहडोल के यात्रियों को मिलेगी राहत

Apr 23, 2026 - 09:53
 0  0
समर-सीजन में छत्तीसगढ़ से चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेन:देशभर में 908 गाड़ियां; 18,262 फेरे चलेंगे, बिलासपुर-रायपुर, दुर्ग-गोंदिया, इतवारी-रायगढ़ और शहडोल के यात्रियों को मिलेगी राहत
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (बिलासपुर जोन) से 18 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक 88 फेरे लगाएंगी। वहीं, पूरे देश में 908 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी गई है, जो इस अवधि में कुल 18,262 फेरे संचालित करेंगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बिलासपुर जोन से 18 स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी मिली है। इनमें से 13 ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि बाकी फेरे चरणबद्ध तरीके से जल्द शुरू किए जाएंगे। ये ट्रेनें विभिन्न प्रमुख डेस्टिनेशन के बीच चलाई जाएंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी। देशभर में 908 ट्रेनें, 18 हजार से ज्यादा फेरे भारतीय रेलवे ने समर सीजन के लिए देशभर में 908 विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी है। ये ट्रेनें 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच कुल 18,262 फेरे लगाकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालेंगी। स्टेशनों पर बढ़ाए गए इंतजाम भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़ और शहडोल में विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इनमें अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों में सुधार, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ी रेलवे का दावा है कि, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में भीड़ कम होगी और वेटिंग लिस्ट में भी गिरावट आएगी। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर ज्यादा आरामदायक होगा। बंगाल चुनाव से कुछ दिन पहले बिलासपुर जोन से चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बंगाल चुनाव, बिलासपुर जोन से चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें: रद्द ट्रेनें हुईं बहाल, 'राइट टाइम' चलने लगीं, बैज बोले- ये पोपेगेंडा, वोट के लिए लालच पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में अब महज एक सप्ताह बचा है। ऐसे में दूसरे राज्यों में काम करने गए वोटर्स की आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। बिलासपुर जोन से होकर कुल 16 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें कुछ ट्रेनें समर वेकेशन के नाम पर पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि ज्यादातर ट्रेनें मतदान से 2 से 4 दिन पहले चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0