कैमरामैन स्टेज पर सोया, चोर ने कैमरा चुराया:दतिया में CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े वारदात; पुलिस तलाश में जुटी

Apr 22, 2026 - 09:30
 0  0
कैमरामैन स्टेज पर सोया, चोर ने कैमरा चुराया:दतिया में CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
दतिया के सेवढ़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां 20 अप्रैल की सुबह शादी समारोह के दौरान स्टेज पर सो रहे एक कैमरामैन का कैमरा अज्ञात चोर चुरा ले गया। यह पूरी वारदात गार्डन में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कैमरामैन ने पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दे दी है और लिखित शिकायत देने की तैयारी है, जिसके बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू करेगी। विदाई से पहले थकान के चलते स्टेज पर लेटा था कैमरामैन जानकारी के अनुसार, कस्बा सेवढ़ा में लहार तिराहा स्थित शहनाई गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। 20 अप्रैल की सुबह कैमरामैन विदाई की रस्म से पहले थकान के चलते स्टेज पर ही थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट गया था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई और वह गहरी नींद में सो गया। मौका पाकर कैमरा ले उड़ा चोर, सामान्य चाल में निकला कैमरामैन को सोता देख पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात युवक ने मौके का फायदा उठाया। चोर ने बिना किसी हड़बड़ी के कैमरामैन के पास रखा हुआ कैमरा उठाया और बिल्कुल सामान्य चाल चलते हुए गार्डन से बाहर निकल गया। नींद खुली तो गायब था कैमरा, CCTV में आया नजर कुछ देर बाद जब कैमरामैन की नींद खुली तो उसने अपना कैमरा गायब पाया। उसने तत्काल अपने हेल्पर से पूछताछ की, लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद जब गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, तो उसमें एक युवक कैमरा ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, कैमरामैन ने घटना की मौखिक जानकारी दी है और लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0