जैसलमेर में घर की चौखट पर फंसा 4-फीट लंबा सांप:स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा; जानिए सांप दिखे तो क्या करें

Apr 17, 2026 - 09:20
 0  0
जैसलमेर में घर की चौखट पर फंसा 4-फीट लंबा सांप:स्नेक कैचर ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा; जानिए सांप दिखे तो क्या करें
जैसलमेर जिले के बड़ौडा गांव में गुरुवार देर रात एक घर के दरवाजे में करीब 4 फीट लंबा जहरीला कोबरा फंस गया। रात 11 से 12 बजे के बीच हुई इस घटना में परिवार ने समय रहते सांप को देख लिया, जिसके बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया और करीब 30 मिनट में रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा गया। दरवाजे में फंसा, फिर पत्थर के नीचे छिपा परिजनों के अनुसार कोबरा घर के मुख्य दरवाजे के नीचे फंस गया था। कुछ देर छटपटाने के बाद वह बाहर निकला और पास में पड़े एक बड़े पत्थर के नीचे जाकर छिप गया। सांप को देखकर घर में डर का माहौल हो गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय स्नेक कैचर साहिल खान को सूचना दी गई। 30 मिनट में रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सूचना मिलते ही साहिल खान मौके पर पहुंचे और सावधानी के साथ रेस्क्यू शुरू किया। पत्थर के नीचे छिपे कोबरा को बाहर निकालने में करीब 30 मिनट लगे। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से दूर सुनसान जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की। गर्मियों में क्यों निकलते हैं सांप? स्नेक कैचर साहिल खान ने बताया कि जैसलमेर जैसे रेतीले इलाकों में तापमान बढ़ने पर सांपों का निकलना आम बात है। उन्होंने इसके पीछे मुख्य कारण बताए: सांप दिखने पर क्या करें? साहिल खान ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए ये एक्सपर्ट टिप्स साझा कीं:

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0