सवाई माधोपुर पुलिस लाइन बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी:बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चे सम्मानित

Apr 17, 2026 - 09:20
 0  0
सवाई माधोपुर पुलिस लाइन बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी:बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चे सम्मानित
सवाई माधोपुर में गुरुवार शाम पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परेड मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं और बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेंद्र दीक्षित रहे और अध्यक्षता एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने की। मुख्य अतिथि और शुरुआत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि DJ (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) देवेन्द्र दीक्षित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने की। समारोह की शुरुआत भगवान त्रिनेत्र गणेश के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। बच्चों की प्रस्तुतियां इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ, जिसमें नन्हें-मुन्ने स्कूली बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति, राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर प्रस्तुति दी। यहां स्टेप बाई स्टेप स्कूल सहित कई स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन पर उपस्थित दर्शक झूम उठे। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों एवं उनके बच्चों को भी सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों के परिजन पुलिसकर्मियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारी कार्यक्रम में ADM कलेक्टर संजय शर्मा, ASP विजय सिंह मीणा, सीओ सिटी उदय सिंह मीणा, सीओ ग्रामीण हंसराज एवं सीओ एसटीएससी सेल मनीष शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी मदनलाल मीणा, मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0