रेत चोरी की शिकायत पर युवक की पिटाई का VIDEO:सोन नदी के पुल पर चार लोगों ने पीटा, मारे बेल्ट-मक्के और ईंट

Apr 9, 2026 - 10:04
 0  0
रेत चोरी की शिकायत पर युवक की पिटाई का VIDEO:सोन नदी के पुल पर चार लोगों ने पीटा, मारे बेल्ट-मक्के और ईंट
बालाघाट में रेत चोरी की शिकायत करने पर एक युवक को कथित तौर पर पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता नंदकिशोर पांचे की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। नंदकिशोर पांचे ने पुलिस को बताया कि सोन नदी के पुल पर बंटी कालबेले, छोटू कालबेले, राजा कालबेले और नारायण मात्रे ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। नंदकिशोर के अनुसार, बंटी कालबेले ने कमर का बेल्ट निकाला, छोटू ने ईंट के टुकड़ों से और नारायण मात्रे ने हाथ-मुक्कों से उनकी पिटाई की। इस हमले में उनके सिर के पीछे, चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उन्हें दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। नंदकिशोर पांचे ने सोन नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत की थी। उनका कहना था कि रेत चोर उनकी कछार की जमीन से ट्रैक्टर भरकर रेत ले जा रहे थे, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा था। पहले उन्होंने रेत चोरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो उन्होंने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद खनिज और राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुछ ट्रैक्टरों को जब्त किया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने नंदकिशोर के साथ मारपीट की। लांजी पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर बंटी कालबेले, छोटू कालबेले, राजा कालबेले और नारायण मात्रे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0