जेपी अस्पताल में वर्चुअल कोर्ट पेशी की शुरुआत:डॉक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी गवाही, प्रदेशभर में अपनाया जाएगा यह मॉडल

May 8, 2025 - 18:55
 0  0
जेपी अस्पताल में वर्चुअल कोर्ट पेशी की शुरुआत:डॉक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी गवाही, प्रदेशभर में अपनाया जाएगा यह मॉडल
भोपाल में गुरुवार जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में पहली बार एक डॉक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. रवि चतुर्वेदी ने साक्षी के रूप में वर्चुअल माध्यम से अदालत की कार्यवाही में भाग लिया। यह इस लिहाज से भी खास रही कि यह किसी जिला अस्पताल से न्यायालय में वर्चुअल पेशी का पहला मामला है। अब तक डॉक्टरों को किसी न्यायिक कार्यवाही में शामिल होने के लिए व्यक्तिगत रूप से अदालत पहुंचना पड़ता था, जिससे उनके नियमित चिकित्सा कार्य, विशेषकर ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं, प्रभावित होती थीं। लेकिन अब यह बाध्यता खत्म होने जा रही है। भोपाल का जेपी अस्पताल मध्यप्रदेश का पहला जिला अस्पताल बन गया है, जहां डॉक्टरों के लिए वर्चुअल कोर्ट पेशी की सुविधा औपचारिक रूप से शुरू की जा रही है। मरीजों को भी मिलेगा फायदा इस सुविधा की शुरुआत के साथ डॉक्टरों को अब न्यायालयों में पेशी के लिए अस्पताल से छुट्टी लेकर दूरदराज के शहरों या जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। वे अस्पताल परिसर से ही ऑनलाइन माध्यम से गवाही दे सकेंगे या अन्य न्यायिक कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। इससे न केवल डॉक्टरों का कीमती समय बचेगा, बल्कि मरीजों को भी उनके इलाज में कोई व्यवधान नहीं आएगा। कोर्ट के निर्देश पर शुरू हुई डिजिटल पेशी स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह पहल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत शुरू की गई है। विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों से यह जानकारी मांगी है कि कहां-कहां डिजिटल पेशी के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार हो चुकी है और कहां पर यह कार्य लंबित है। भविष्य में इस सुविधा को प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में लागू किया जाएगा। इस कड़ी में जेपी अस्पताल में अधीक्षक कक्ष के बगल में एक आधुनिक डिजिटल कॉन्फ्रेंस हॉल तैयार किया गया है। यह होगा फायदा प्रदेशभर में अपनाया जाएगा यह मॉडल प्रदेशभर के अन्य जिला अस्पतालों में भी इस मॉडल को अपनाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इससे न केवल चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा, बल्कि न्यायिक कार्यवाही में भी गति आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0