सीधी में बाइक से हादसा, 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत:ग्राम पंचायत कोदौरा से आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

Mar 24, 2026 - 10:04
 0  0
सीधी में बाइक से हादसा, 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत:ग्राम पंचायत कोदौरा से आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
सीधी जिले में हुए सड़क हादसे में घायल 90 वर्षीय बुजुर्ग चित्र सेन यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्हें सोमवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे सीधी जिले की जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदौरा में हुई। ग्राम कोदौरा निवासी 18 वर्षीय रावेंद्र कोल, पिता श्यामलाल कोल, शराब के नशे में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान उसने हाई स्कूल कोदौरा के सामने पैदल जा रहे चित्र सेन यादव, निवासी ग्राम बड़ागांव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग चित्र सेन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर कट गया था। तेज रफ्तार में थी बाइक घटना के प्रत्यक्षदर्शी रविंद्र प्रताप ने बताया कि बाइक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। जिला अस्पताल सीधी में प्राथमिक उपचार के बाद, बुजुर्ग की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के बयान पर करेंगे कार्रवाई अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया था। वहीं आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान और आवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0