22 मार्च को ट्रेनों के संचालन में बदलाव:धनबाद-पटना एक्सप्रेस 80 मिनट लेट, 20 मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द
भारतीय रेल के आसनसोल मंडल में 22 मार्च को डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं। इसका सीधा असर जमुई और आसपास के यात्रियों पर पड़ेगा, खासकर दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि धनबाद–पटना एक्सप्रेस (13331) निर्धारित समय से लगभग 80 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। इससे पटना और अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में बदलाव करना होगा। पैसेंजर ट्रेनें 22 मार्च को पूरी तरह रद्द रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जसीडीह–दुमका, बर्द्धमान–आसनसोल, अंडाल–बर्द्धमान, आसनसोल–जसीडीह, झाझा–देवघर और जसीडीह–बांका रूट की 20 से अधिक मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें 22 मार्च को पूरी तरह रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों का उपयोग बड़ी संख्या में जमुई जिले के यात्री करते हैं, जिससे दैनिक आवागमन प्रभावित होगा। इसके अतिरिक्त, देवघर–पटना मेमू (63209) को देवघर से झाझा के बीच रद्द कर झाझा से ही चलाया जाएगा। वहीं, वास्को दा गामा–जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस (17321) मधुपुर स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी, यानी यह ट्रेन मधुपुर से जसीडीह के बीच सेवा नहीं देगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की सुरक्षा और रखरखाव के लिए डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक आवश्यक है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0