नववर्ष पर उमड़ा आस्था और सनातन का सैलाब:भीलवाड़ा में 15 स्थानों पर हुए संस्कृतिक और धार्मिक आयोजन,देर रात तक गूंजे भारत माता के जयकारे

Mar 20, 2026 - 09:11
 0  0
नववर्ष पर उमड़ा आस्था और सनातन का सैलाब:भीलवाड़ा में 15 स्थानों पर हुए संस्कृतिक और धार्मिक आयोजन,देर रात तक गूंजे भारत माता के जयकारे
भीलवाड़ा शहर में भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति की ओर से भव्य भारतीय संस्कृति संगम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक अम्बेडकर चौराहा (रेलवे स्टेशन) से दूधाधारी मंदिर और सांगानेरी गेट तक आयोजित किया गया।आयोजन में महाकाल आरती भ्रमण, बहरूपिया कलाकारों की प्रस्तुतियां,लोक वाद्य यंत्रों की धुन और हरे रामा-हरे कृष्णा कीर्तन किए गए। शहर में सांस्कृतिक ओर पारम्परिक आयोजन हुए शहर में दीपावली जैसी रोशनी के बीच सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित हुए,कई स्थानों पर बनाए आकर्षक सेल्फी पॉइंट में आमजन सेल्फी लेते हुए नजर आए तो कई स्थानों पर फास्ट फूड की स्टालों पर भी शहर वासियों की भीड़ नजर आई। सांस्कृतिक एकता और आनंद का संदेश देना चैत्र शुक्ल एकम को सृष्टि के प्रारंभ दिवस के रूप में माना माना जाता है और इसका सामाजिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है। आयोजन का उद्देश्य नववर्ष में सांस्कृतिक एकता और आनंद का संदेश देना है। 15 स्थानों पर हुए आयोजन शहर में भारतीय संस्कृति संगम मेला के तहत 15 प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई जिनमें रेलवे स्टेशन चौराहा पर ब्रज के कलाकारों ने आकर्षक रासलीला और फूलों की होली दिखाई । महाकाल की आरती आकर्षण का केंद्र बनी सरकारी दरवाजा पर आदियोगी महाकाल की आरती की गई, गोल प्याऊ चौराहा पर आदिवासी वनवासी कलाकारों द्वारा गवरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई और एलईडी वॉल पर वीडियो दिखाया गया। कथक नृत्य का आयोजन हुआ पीसी ज्वैलर्स के पास राजस्थानी कार्यक्रम, सिंघल अस्पताल के पास भजन एवं देशभक्ति गीत, बालाजी मार्केट में कथक नृत्य का आयोजन किया गया। निहंगो ने किया हैरत अंगेज अखाड़े का प्रदर्शन शहर के बजरंगी चौराहा पर पंजाब के निहंगो ने हैरत अंगेज अखाड़े का प्रदर्शन किया, नागौरी गार्डन चौराहा पर अलगोजा वादन कला और गांधी बाजार में नौ देवियों की झांकियां सजाई गई । शिव बारात बनी आकर्षण का केंद्र पुराना भीलवाड़ा बड़ा मंदिर चौक पर चंग और दूधाधारी मंदिर में दिल्ली के कलाकारों द्वारा भगवान शिव की बारात की आकर्षक प्रस्तुति हुई । आयोजनों को देखने के लिए शहर की सड़कों पर आम जन की रेलम पेल लगी।युवा महिलाएं ओर बच्चों ने आयोजन का उत्साह के साथ आंनद लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0