सलूंबर में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:गांधी चौक में देर रात तक गूंजी लोक संस्कृति, लोक कलाकारों ने बांधा समां
सलूंबर में राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरुवार, को गांधी चौक में एक भव्य जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और रंग-बिरंगी विरासत की शानदार झलक देखने को मिली। शाम 9 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। लोक कलाकारों ने प्रस्तुत लोकप्रिय लोकगीतों और नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गांधी चौक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमजन, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौजूद रहे। लोगों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया और राजस्थान दिवस को उत्साह और गर्व के साथ मनाया। कार्यक्रम में सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, जिला प्रभारी सचिव खजान सिंह, जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, एसडीएम जगदीश चंद्र बामनिया, नगर परिषद आयुक्त गणपत खटीक और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश पटेल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ने न केवल सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर जिले की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त किया। देखें समारोह से जुड़े PHOTOS
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0