11 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन का प्रदर्शन

Mar 19, 2026 - 09:02
 0  0
11 सूत्रीय मांगों को लेकर फेडरेशन का प्रदर्शन
प्रतापपुर| छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर बुधवार को प्रतापपुर में कर्मचारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने महंगाई भत्ता की लंबित एरियर्स राशि के भुगतान, वेतन विसंगति दूर करने, पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, चार स्तरीय पदोन्नति, समयमान वेतनमान और 300 दिवस नकदी अवकाशकरण सहित विभिन्न मांगें प्रमुख रूप से उठाई। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपने आंदोलन के चतुर्थ चरण का आगाज किया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान नहीं होने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने शासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक प्रतिमा सिंह, उप संयोजक आदेश कुमार रवि, जिलाध्यक्ष राजेश साहू, ब्लॉक संयोजक राजकुमार सिंह, लिपिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पैकरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0