महामंडलेश्वर हनीट्रैप केस में सामने आई साध्वी मंदाकिनी:वीडियो जारी कर कहा- मेरी हत्या हो सकती है,अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पर लगाए आरोप
उज्जैन में चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में आरोपी बनाई गई पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी ने वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज पर आरोप लगाए हैं। वहीं वाराणसी से लाई गई महिला ने भी अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मंदाकिनी सहित पूरे गिरोह पर साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। पुलिस केस दर्ज, आरोपी अभी फरार महाकाल थाना पुलिस ने महामंडलेश्वर को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश के आरोप में साध्वी मंदाकिनी और घनश्याम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। घनश्याम पटेल की अग्रिम जमानत निरस्त हो चुकी है, जबकि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। वीडियो जारी कर लगाए साजिश के आरोप साध्वी मंदाकिनी ने वीडियो जारी कर कहा कि वह उत्तराखंड यात्रा पर हैं। पुलिस जांच में सहयोग करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वाराणसी की जिस महिला ने उनके खिलाफ बयान दिया है, उसे हायर कर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन पहुंचकर पूरे मामले का खुलासा करेंगी। मंदाकिनी ने वीडियो में कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। रास्ते में उनकी हत्या कराई जा सकती है। उनका कहना है कि कुछ लोगों को डर है कि मेरे पास कई राज हैं, जिनका खुलासा होने पर कई लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंदाकिनी ने आरोप लगाए कि 13 अखाड़ों के अध्यक्ष जिस अखाड़े से आते हैं, वहां पर कई लोग गृहस्थ महामंडलेश्वर बने हुए हैं। मंदाकिनी ने आरोप लगाया कि आप दुर्योधन हो, मेरा चीर हरण करवा रहे हो। आप औरत की इज्जत उछाल कर बलात्कार करते हो। वाराणसी की महिला ने भी लगाए आरोप मामले में सामने आई वाराणसी निवासी महिला ने दावा किया कि उसे 50 हजार रुपए का लालच देकर इस साजिश में शामिल किया गया था। महिला का कहना है कि उसे सिखाया गया था कि वह महामंडलेश्वर पर आरोप लगाए। महिला ने यह भी कहा कि उसने आज तक शांति स्वरूपानंद महाराज को सामने से नहीं देखा और पूरी साजिश के बाद उसकी हत्या करने की योजना थी। पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तारी होगी महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि रंग पंचमी के दिन दत्त अखाड़ा परिसर में एक महिला को पकड़कर पूछताछ की गई थी। पूछताछ और वीडियो फुटेज के आधार पर पता चला कि घनश्याम पटेल, साध्वी मंदाकिनी और अन्य लोग मिलकर महामंडलेश्वर को झूठे केस में फंसाने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश जारी है। पढ़िए…मंदाकिनी ने वीडियो में क्या कहा अपने ऊपर लगे आरोपों पर मंदाकिनी ने वीडियो जारी कर कहा, “मैं उत्तराखंड की यात्रा पर हूं। 13 अखाड़ों के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज उज्जैन में आकर आवेदन देते हैं कि मंदाकिनी गुनहगार है। क्या आपने मंदाकिनी को बुलाकर पूछा कि मैं गुनहगार हूं? एक पागल औरत को हायर कर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। उज्जैन के संतों के साथ पहले भी मेरी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मैंने कभी भी पट्टाभिषेक के नाम पर पैसे नहीं लिए, जो भी पैसा मुझे मिला, वह मैंने अखाड़े को दे दिया। मैं उत्तराखंड से उज्जैन जरूर पहुंचूंगी और अब यहां से प्रस्थान कर रही हूं। मैं पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करूंगी। मुझे अपनी जान का खतरा है और रास्ते में मुझे मरवा भी सकते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि मेरे पास उनके कई राज हैं। इनके अखाड़े के अंदर कई लोग गृहस्थी महामंडलेश्वर बने हुए हैं। आप नारी का चीरहरण कर रहे हो, आप औरत की इज्जत उछालकर उसका बलात्कार करते हो। आप दुर्योधन हो, जो मेरा चीरहरण करवा रहे हो।” 'आज तक मैंने शांति स्वरूपानंद जी को नहीं देखा' मुझे पागल साबित किया गया। मुझसे कहा गया कि तुम्हें यही सब बोलना है। मेरा इंटरव्यू किया गया और कहा गया कि इसे बाद में डिलीट कर देंगे। एक होटल और ऑटो में वीडियो बनाकर मेरा बयान रिकॉर्ड किया गया। ये लोग साजिश रच रहे थे कि स्वामी जी को फंसाने के बाद मेरी हत्या कर देंगे। उन्हें पता था कि मेरा आगे-पीछे कोई नहीं है। मुझे 50 हजार रुपए का लालच दिया गया। मैंने महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद जी को कभी देखा तक नहीं, सिर्फ चारधाम में उनकी फोटो देखी है। आज तक उन्हें सामने से नहीं देखा। मुझसे कहा गया था कि मैं स्वामी जी पर आरोप लगा दूं। बाद में ये लोग मेरी हत्या करवा देते और मेरी हत्या का आरोप स्वामी जी पर लगा देते। मेरे लिए फ्लाइट बुक कराई जा रही थी, लेकिन मैं ट्रेन से आई। ये खबर भी पढ़ें… महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, साध्वी ने साजिश रची उज्जैन के चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस महिला को इस हनी ट्रैप के लिए लाया गया था, पुलिस ने अब उसी को फरियादी बना लिया है। महिला का आरोप है कि साजिश रचने वाली पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी ने उसके नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिए थे। बाद में इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे घनश्याम पटेल से मिलवाया गया और महामंडलेश्वर को फंसाने की योजना समझाई। पूरी खबर पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0