झेरिया धोबी समाज की वार्षिक महासभा सम्बलपुर में हुई, हेमंत बनाए गए अध्यक्ष

Mar 19, 2026 - 09:02
 0  0
झेरिया धोबी समाज की वार्षिक महासभा सम्बलपुर में हुई, हेमंत बनाए गए अध्यक्ष
भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड झेरिया धोबी समाज संजारी राज की दो दिवसीय वार्षिक महासभा एवं महिला सम्मेलन का आयोजन ग्राम सम्बलपुर (नाहंदा) में किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पहले दिन उद्घाटन, पूजा-अर्चना एवं खुला मंच आयोजित किया गया। इस दौरान सभापति व उपसभापति का चयन, आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद समाज के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में भरदा निवासी हेमंत निर्मलकर समाज के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं चेन्दरीबन नवागांव निवासी तामेश्वर निर्मलकर कोषाध्यक्ष चुने गए। दूसरे दिन महिला सम्मेलन के तहत कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं का सम्मान किया गया और युवक-युवती परिचय कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। महिला प्रकोष्ठ के चुनाव में लाकेश निर्मलकर को महिला अध्यक्ष चुना गया, साथ ही अन्य पदों पर भी चयन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक एवं विशेष अतिथि जनपद सदस्य चित्ररेखा साहू उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, मोबाइल से दूरी बनाए रखने, नशामुक्त समाज निर्माण, विवाह में फिजूल खर्च कम करने तथा युवाओं को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0