इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा -- पं संदीप ज्योतिषी

Feb 28, 2026 - 08:24
Feb 28, 2026 - 08:25
 0  0
इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा  -- पं संदीप ज्योतिषी
इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा  -- पं संदीप ज्योतिषी

अमरकंटक / इस वर्ष रंगों का पर्व होली 4 मार्च, बुधवार तथा होलिका दहन 3 मार्च , मंगलवार को मनाया जाएगा ।‌ इस बार होलिका दहन सुबह 5 : 29 से 619 तक के बीच किया जाएगा पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया कि पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को शाम 5 : 55 मिनट से प्रारंभ होकर 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7मिनट तक रहेगी परंतु 2 मार्च को सायं काल 5:55 मिनट पर पृथ्वी लोक की अशुभभद्रा के साथ पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होने से होलिका दहन नहीं किया जा सकता है 3 मार्च को दोपहर 3:20 से 6:47 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगने से इसका सूतक भी 3 मार्च को सुबह 6:20 से प्रारंभ हो जाएगा । होलिका दहन 3 मार्च को सूर्योदय से पूर्व ही किया जाएगा । पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया की धर्म ग्रंथो में स्पष्ट लिखा है कि भद्राकाल और ग्रहण मैं होलिका दहन करना अशुभ होता है होलिका दहन के लिए 3 मार्च की सुबह 5:29 से 6:19 तक 50 मिनट का समय शास्त्र सम्मत है होलिका पूजन में नारियल पान सुपारी अक्षत धूप दीप मीठा फल साथ में चना गेहूं की बाल चढ़ाना चाहिए। सूतक में क्या करें सूतक और ग्रहण के दौरान भोजन पानी और खाद्य पदार्थ को बचाने के लिए उनमें तुलसी दल और कुशा डालें मान्यता है कि तुलसी और कुशा पवित्र करने की शक्ति होती है जिससे खाद्य सामग्री अशुद्धि नहीं होती सूतक काल में पूजा और मूर्ति स्पर्श न करें ग्रहण के दौरान पका हुआ भोजन न खाएं ग्रहण के समय मंत्र जाप करें ग्रहण के समाप्त होने पर स्नान दान करें और नर्मदा जल छिड़क कर शुद्धिकरण करें यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में है सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा मानसिक उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है गुस्से पर काबू रखें सेहत का ध्यान रखें चंद्रमा मन का कारक ग्रह है इसलिए कई लोगों को भावनात्मक रूप से बेचैनी हो सकती है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक