जय प्रकाश अग्रवाल बने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जिला इकाई अनूपपुर का गठन हुआ
अनूपपुर / देश के विकास मे लघु उद्योग व्यवसायियों का महत्वपूर्ण योगदान है। आप सभी के कंधों पर देश को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसे पूरा करने के लिये यह जरुरी है कि लघु उद्योगों के संचालन मे आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए इन्हे मजबूत बनाया जाए । इस दिशा मे सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लघु उद्योग भारती संघ कार्य कर रहा है। अनूपपु्र मे 17 मार्च मंगलवार को आयोजित लघु उद्योग भारती संघ की अनूपपु्र इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक श्री राजेन्द्र तिवारी ने उपरोक्त विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व आयोजित एक मंचीय कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य श्री मुरलीधर जी एवं प्रांत महामंत्री श्री हरिसिंह भदौरिया ने लघु उद्योग भारती संघ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसकी 21 वीं शाखा के रुप मे अनूपपु्र इकाई के गठन की करतल ध्वनि के बीच घोषणा की। श्री भदौरिया ने श्री जयप्रकाश अग्रवाल को लघु उद्योग भारती अनूपपु्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके साथ ही सचिव श्री राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री मयूर जगवानी, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश शिवदसानी , श्री संजीव गोयल एवं श्री अमीसंख जायसवाल ,संयुक्त सचिव श्री हिमांशु गुप्ता, सहसचिव श्री पंकज अग्रवाल एवं श्री उदित केसरवानी को नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उक्त अतिथियों के साथ मंचासीन श्री मनोज द्विवेदी, श्री चंद्रिका द्विवेदी, श्री राजेश केडिया, श्री विवेक बियाणी, श्री ब्रजेश चतुर्वेदी, श्रीमती मुस्कान कुशवाहा, श्री जितेन्द्र खंडेलवाल, श्री संतोष गुप्ता, श्री राकेश गौतम सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती की कामना की। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश अग्रवाल ने जिले मे राईस मिल, स्टोन क्रेशर के संचालन मे आने वाली दिक्कतों को दूर करने मे संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन राकेश गुप्ता ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0