जल संरक्षण: विशेषज्ञ बोले - पंचायत स्तर पर वैज्ञानिक प्रबंधन से दूर होगी पानी की किल्लत

Mar 19, 2026 - 09:02
 0  0
जल संरक्षण: विशेषज्ञ बोले - पंचायत स्तर पर वैज्ञानिक प्रबंधन से दूर होगी पानी की किल्लत
हर साल फरवरी मार्च की भीषण गर्मी और बदलते मौसम के चलते घटते भूजल स्तर को देखते हुए कोरिया जिले में जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में जनभागीदारी से जल संचय विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीकों से जल संरक्षण करने की जानकारी दी। कार्यशाला में केंद्रीय भूमिजल बोर्ड से आए वैज्ञानिकों ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर सही तकनीक और जनसहभागिता के साथ कार्य किया जाए, तो जिले में भूजल स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि जल संरक्षण का सबसे प्रभावी तरीका रिचार्ज जोन की पहचान कर वहां जल संचय की संरचनाएं बनाना है। जमीन के भीतर चट्टानों की परतों के बीच बने खाली स्थानों में पानी को पहुंचाने से भूजल स्तर तेजी से बढ़ता है। विशेषज्ञों ने कहा कि कोरिया जिले की भौगोलिक संरचना जल संरक्षण के लिए काफी अनुकूल है। जिले के अधिकांश क्षेत्र रिचार्ज जोन में आते हैं, जिससे यहां छोटी-छोटी संरचनाएं जैसे सोकपिट, चेकडैम, परकोलेशन टैंक और वर्षा जल संचयन प्रणाली बनाकर भूजल को सुरक्षित किया जा सकता है। यदि ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से यह काम किया जाए, तो आने वाले वर्षों में पानी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। बैठक में शामिल कलेक्टर, जल विशेषज्ञ और अधिकारी-कर्मचारी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0