महामाया मंदिर में प्रज्ज्वलित होंगी 5400 मनोकामना ज्योति

Mar 19, 2026 - 09:02
 0  0
महामाया मंदिर में प्रज्ज्वलित होंगी 5400 मनोकामना ज्योति
भास्कर न्यूज | अंबिकापुर वासंतिक (चैत्र) नवरात्र को लेकर अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बन गया है। इस नवरात्र का विशेष धार्मिक महत्व बताया जा रहा है, क्योंकि माता का आगमन डोली (पालकी) में और प्रस्थान हाथी पर होने का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना जाता है। अंबिकापुर मां महामाया मंदिर में कुल 3600 तेल के और 1800 घी के मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दीपक सजाए जा चुके हैं और विधि-विधान के साथ दोपहर करीब 12 बजे संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में ज्योत प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसी तरह एमसीबी जिले के खड़गवां क्षेत्र के ग्राम चनवारीडांड स्थित मां महामाया मंदिर में भी इस बार विशेष आयोजन होगा। यहां 1700 तेल के और 700 घी के ज्योत जलाए जाएंगे। दोनों मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वासंतिक नवरात्र की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो रही है। इस दौरान शुक्ल योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में कलश स्थापना का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है। मां महामाया मंदिर के आचार्य राधा रमन पाण्डेय ने कहा कि इस बार माता का आगमन डोली में हो रहा है, जो समाज में उत्साह और हलचल का संकेत देता है, वहीं हाथी पर प्रस्थान को सुख-समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के पहले दिन विधिवत घटस्थापना कर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। साफ-सफाई, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी तैयारी की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना ज्योत जलाकर अपनी आस्था प्रकट करेंगे। गांधी चौक पास स्थित मां दुर्गा मंदिर में भी तैयारी शुरू हो गई है। भजन-कीर्तन होगा, भक्तों की सुविधा के इंतजाम किए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0