नगर निगम कमिश्नर बोले- काम में तेजी लाओ:इंदौर में कबीट खेड़ी और किला मैदान के पास बन रहे एसटीपी प्लांट को देखा

Mar 11, 2026 - 13:54
 0  0
नगर निगम कमिश्नर बोले- काम में तेजी लाओ:इंदौर में कबीट खेड़ी और किला मैदान के पास बन रहे एसटीपी प्लांट को देखा
नमामि गंगे अभियान के तहत इंदौर में बन रहे सीवरेज और जल प्रबंधन प्रोजेक्ट्स का बुधवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कबीटखेड़ी में बन रहे 120 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट और किला मैदान के पास बन रहे 35 एमएलडी क्षमता के एसटीपी प्लांट का दौरा कर निर्माण कार्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने दोनों प्लांटों की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी। कुछ स्थानों पर काम की गति धीमी मिलने पर उन्होंने निर्माण एजेंसी को साइट पर लेबर और संसाधन बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा किया जाए, ताकि शहर की सीवरेज व्यवस्था मजबूत हो सके। 416 करोड़ की लागत से बन रहे तीन एसटीपी नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत करीब 416 करोड़ रुपए की लागत से शहर में तीन स्थानों पर एसटीपी प्लांट बनाए जा रहे हैं। आगामी सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए ये परियोजनाएं काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। इनमें शामिल हैं, मुसाखेड़ी में स्काडा सिस्टम का निरीक्षण एसटीपी प्लांट का निरीक्षण करने के बाद निगम कमिश्नर मुसाखेड़ी स्थित स्काडा सिस्टम भी पहुंचे। यहां से शहर की जल आपूर्ति, पाइपलाइन प्रेशर और पानी की टंकियों की स्थिति की निगरानी की जाती है। कमिश्नर ने अधिकारियों को गर्मी के मौसम में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ट्रेंचलैस तकनीक से डाली जा रही सीवर लाइन कमिश्नर सिंघल ने बांगड़दा रोड पर ट्रेंचलैस तकनीक से किए जा रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली और आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए काम को जल्द और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा। उन्होंने बताया कि ट्रेंचलैस तकनीक से भूमिगत पाइपलाइन बिछाने का काम बिना सड़क को ज्यादा नुकसान पहुंचाए किया जा सकता है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होती और लोगों को कम परेशानी होती है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे, सहायक यंत्री आकाश जैन, प्रभात तिवारी, संबंधित एजेंसी और कंसल्टेंट के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0