ई-रिक्शा ड्राइवर को आया गाड़ी में हार्ट अटैक:हैंडिल पर गिरा सिर, CPR के बाद भी नहीं बची जान

Mar 11, 2026 - 13:54
 0  0
ई-रिक्शा ड्राइवर को आया गाड़ी में हार्ट अटैक:हैंडिल पर गिरा सिर, CPR के बाद भी नहीं बची जान
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली बाजार में ई-रिक्शा चालक की रिक्शा में ही बैठे-बैठे मौत हो गई। स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने चालक को सीपीआर दिया। शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर मृत घोषित कर दिया। रवि विश्वकर्मा(26) पाली प्रोजेक्ट में रहते थे। वे अपने पिता के इकलौते बेटे थे। घर से आज सुबह रिक्शा लेकर बाजार आए थे। बाजार में रिक्शा ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। अचानक वे हैंडल पर गिर गए। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। दो तस्वीरें देखिए… सीपीआर के बाद भी नहीं बची जान पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. पवन ने बताया कि जब रवि को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीपीआर देने के बावजूद उनका हृदय काम नहीं कर रहा था। डॉक्टर के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट या हार्ट फेलियर हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0