सीवरेज लीकेज से बोरिंग का पानी दूषित:शाजापुर में मां राजेश्वरी मंदिर के पीछे 8-10 दिन से लोग परेशान

Mar 5, 2026 - 16:01
 0  0
सीवरेज लीकेज से बोरिंग का पानी दूषित:शाजापुर में मां राजेश्वरी मंदिर के पीछे 8-10 दिन से लोग परेशान
शाजापुर के वार्ड 25 स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर के पीछे सीवरेज लाइन में लीकेज के कारण गंभीर समस्या हो गई है। गंदा पानी जमीन में रिसकर बोरिंग के जलस्तर में मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को दूषित पानी मिल रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बोरिंग से आने वाले पानी में झाग और तेज बदबू आती है, जिससे यह पीने योग्य नहीं रहा। रहवासी रामचंद्र नायक ने बताया कि इस लीकेज से लगभग 10 से 12 घरों की बोरिंग प्रभावित हुई हैं। यह समस्या पिछले 8 से 10 दिनों से बनी हुई है। रहवासी बोले- बीमारी का खतरा बढ़ा नायक ने आशंका जताई कि सीवरेज चैंबरों की नियमित सफाई न होने के कारण चोक हो गए हैं, जिससे गंदा पानी जमीन में रिस रहा है। एक अन्य निवासी सावित्रीबाई ने बताया कि गंदगी और बदबू के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। वार्ड 25 के भाजपा पार्षद प्रतिनिधि सुनील पेंटर ने इस समस्या का कारण बताया। उनके अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान एक सीवरेज चैंबर दब गया था, जिसके कारण उसकी सफाई नहीं हो सकी और वह चोक हो गया। नगर पालिका और सीवरेज विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0