नेशनल हाईवे 552 पर बाइकर्स गैंग के खतरनाक स्टंट:कैलारस से जौरा तक वीडियो वायरल; एसडीओपी बोले- कार्रवाई करेंगे

Feb 23, 2026 - 09:54
 0  0
नेशनल हाईवे 552 पर बाइकर्स गैंग के खतरनाक स्टंट:कैलारस से जौरा तक वीडियो वायरल; एसडीओपी बोले- कार्रवाई करेंगे
मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे-552 पर युवाओं द्वारा बाइकों से खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं। कैलारस से जौरा तक बाइकर्स गैंग हाईवे पर तेज रफ्तार और जोखिम भरे करतब दिखाते नजर आते हैं। इन स्टंट्स से न केवल उनकी जान जोखिम में पड़ रही है, बल्कि हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में है। बताया जा रहा है कि कैलारस कस्बे के कुछ युवा पहले हाईवे पर खतरनाक स्टंट करते हैं, फिर उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। खुलेआम हो रहे इन स्टंट्स पर पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। इससे युवाओं का हौसला बढ़ता जा रहा है और वे प्रतिदिन ऐसे करतब दोहरा रहे हैं। लंबे समय से मिल रही शिकायतें स्थानीय लोगों का कहना है कि मुरैना से लेकर कैलारस और जौरा तक हाईवे पर बाइकर्स गैंग सक्रिय है। वे समूह में स्टंट करते हुए प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही कैलारस व जौरा पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीओपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई कैलारस एसडीओपी उमेश मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर बाइकर्स गैंग द्वारा खतरनाक स्टंट किए जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि ऐसे कृत्य सामने आते हैं तो संबंधित की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0