सिवनी में अनियंत्रित होकर बाइक फिसली:2 घायल, एक जबलपुर रेफर; सरगांव के पास हादसा

Feb 17, 2026 - 09:23
 0  0
सिवनी में अनियंत्रित होकर बाइक फिसली:2 घायल, एक जबलपुर रेफर; सरगांव के पास हादसा
सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। एक घायल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सुनील सरोते (50) और परमू सरोते (40) बाइक से घंसौर से सरगांव जा रहे थे। सरगांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में उन्हें सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल घंसौर अस्पताल पहुंचाया। घंसौर अस्पताल में एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्बुलेंस से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उसका उपचार जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच की जा रही है कि कैसे हादसा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0