पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि:मंडला में सीआरपीएफ 148वीं वाहिनी ने ‘शोक शस्त्र’ के साथ दी सलामी

Feb 14, 2026 - 14:49
 0  0
पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि:मंडला में सीआरपीएफ 148वीं वाहिनी ने ‘शोक शस्त्र’ के साथ दी सलामी
मंडला स्थित 148वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय में शुक्रवार को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान 2019 में पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों को याद किया गया। दो मिनट का मौन रखकर किया नमन कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर की। इसके बाद अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। सशस्त्र जवानों ने ‘शोक शस्त्र’ के साथ सलामी दी। बलिदान को किया याद इस अवसर पर कमांडेंट सारंगपाणि ने कहा कि 14 फरवरी 2019 का दिन देश के लिए हमेशा यादगार रहेगा। 40 जवानों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनका बलिदान देशवासियों और जवानों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश शहीदों और उनके परिवारों का सदा ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह, उप कमांडेंट अमरी प्रसाद, उप कमांडेंट मनोरंजन कुमार सहित अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0