बाइक अड़ाकर खड़े बदमाशों ने हमाल को चाकू से गोदा:बालोद में रास्ते से हटने कहने पर विवाद, पेट फाड़कर निकली अंतड़ियां;नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Feb 9, 2026 - 10:41
 0  0
बाइक अड़ाकर खड़े बदमाशों ने हमाल को चाकू से गोदा:बालोद में रास्ते से हटने कहने पर विवाद, पेट फाड़कर निकली अंतड़ियां;नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में बीच रास्ते बाइक अड़ाकर खड़े बदमाशों को हटने कहना एक हमाल को भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोद दिया। राहगीरों ने गंभीर हालत में हमाल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 आमापारा क्षेत्र की है। मामले में नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि 6 फरवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे घटना हुई। अमन सोनी (24) निवासी कोकड़ीपारा बघमरा बाइक रोककर खड़ा था। उसके साथ गुलशन साहू (20) निवासी ग्राम रिवागहन (बटरेल) भी था। एक नाबालिग भी उनके साथ मौजूद था। तीनों युवक सिंचाई कॉलोनी से शराब दुकान जाने वाले शॉर्टकट रास्ते पर थे। वे बीच रास्ते में बाइक अड़ाकर खड़े थे। इसी दौरान शराब दुकान से शराब लेकर खपरी (मालीघोरी) निवासी हमाल धमेन्द्र ठाकुर (25) अपने दोस्त प्रवीण निर्मलकर (25) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गौठान के ब्रेकर के पास रास्ता बाधित होने पर प्रवीण ने बाइक हटाने को कहा। इस बात पर तीनों युवक नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लोग बीच-बचाव करते रहे, लेकिन बदमाश बेरहमी से हमला करते रहे। हमले में युवक की अंतड़ियां तक बाहर आ गई। माफी मांगने के बाद भी नहीं रुके आरोपी, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा पीड़ित धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि वे और उनका साथी लगातार माफी मांगते रहे। इसके बावजूद आरोपी मारपीट करते रहे। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी और कुछ लोगों ने छुड़ाने का प्रयास भी किया। किसी तरह दोनों वहां से भागे, लेकिन करीब 400 मीटर दूर ब्रह्माकुमारी आश्रम जाने वाले मार्ग के पास खरखरा केनाल के पास युवकों ने प्रवीण को फिर पकड़ लिया। पेट, पीठ और सीने पर ताबड़तोड़ चाकू से वार आरोपियों ने पेट, पीठ और सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में प्रवीण निर्मलकर की पेट की अंतड़ियां बाहर आ गईं। उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। हमाली कर परिवार चलाते हैं, मामूली बात बन गई जानलेवा शिकायतकर्ता धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रवीण बेहद गरीब परिवार से है और हमाली-मजदूरी कर ही घर चलाता है। सुबह 7 बजे से ट्रक से धान खाली करने के बाद दोनों थक चुके थे और इसी दौरान शराब लेने बालोद पहुंचे थे। वापसी के दौरान रास्ते में खड़े युवकों को हटने के लिए कहना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती साबित हो गई। गुंडरदेही से युवती से मिलने बालोद पहुंचे थे आरोपी पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी गुंडरदेही से दो बाइक में सवार होकर किसी युवती से मिलने आमापारा पहुंचे थे। कुछ देर युवती से बातचीत के बाद वे सिंचाई कॉलोनी के तिराहे पर जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे हमाल ने उन्हें रास्ते से हटने कहा, जिस पर आरोपी भड़क उठे। ऑनलाइन मंगाए पेन-चाकू से किया हमला टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपियों में से एक ने पेन की तरह दिखने वाला चाकू ऑनलाइन मंगाया था। पुलिस ने वह चाकू जब्त कर लिया है। मामले में बीएनएस की धारा 296, 109, 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इसके साथ ही 4 मोबाइल और एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई है। तीनों आरोपियों को रविवार शाम जांच के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सरकार चाकूबाजों को रोकने में असफल- चंद्रभान साहू इधर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभान साहू ने घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मामूली विवादों पर चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। असामाजिक तत्व चाकू को फैशन बना चुके हैं। इसे रोकने में सरकार पूरी तरह असफल है। ऐसी घटनाओं के चलते आम नागरिकों में भय का माहौल बढ़ता जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0