हरियाणा में ग्रुप-C के 3112 पदों पर भर्ती:लास्ट डेट नहीं बढ़ेगी; करेक्शन पोर्टल भी नहीं खुलेगा, HSSC चेयरमैन बोले- पढ़कर भरे फॉर्म

Feb 3, 2026 - 07:12
 0  0
हरियाणा में ग्रुप-C के 3112 पदों पर भर्ती:लास्ट डेट नहीं बढ़ेगी; करेक्शन पोर्टल भी नहीं खुलेगा, HSSC चेयरमैन बोले- पढ़कर भरे फॉर्म
हरियाणा में ग्रुप-सी के 3112 विभिन्न पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना आवेदन पत्र अंतिम तिथि (15 फरवरी रात 11.59 बजे) से पहले यथाशीघ्र भरें। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर आकर इसको लेकर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि सभी अभ्यर्थियों को ये बताना जरूरी है कि आवेदनों के लिए लास्ट डेट नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा सभी अभ्यर्थियों को देखकर और पूरी सावधानी के साथ फॉर्म भरना चाहिए, यदि फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो आयोग इसको लेकर कोई भी करेक्शन पोर्टल नहीं खोलेगा। कोई फीस नहीं हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अपने एक्स अकाउंट (पहले ट्विटर) के जरिए हरियाणा सीईटी फेज-2 की जानकारी दी है। आयोग ने साफ किया है कि इस भर्ती के लिए किसी भी कैटेगरी के उम्मीदवार को कोई फीस नहीं देनी है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाद दी जाती है। HSSC ग्रुप C मेन्स परीक्षा 2026 के लिए योग्यता शैक्षणिक योग्यता: आवश्यक शैक्षणिक योग्यता पद पर निर्भर करती है, इसमें 10+2, डिप्लोमा, ITI, या अन्य तकनीकी योग्यताएं शामिल हो सकती हैं। उम्मीदवारों को हिंदी या संस्कृत पढ़नी आनी चाहिए। आयु सीमा: उम्मीदवारों की उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया: योग्य आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग CET स्कोर के आधार पर होती है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार लिखित मेन्स परीक्षा देंगे। मेन्स एग्जाम की तारीख उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट की भी देना पड़ सकता है, जो उम्मीदवार सभी चरणों को पास करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 04-2024, 08-2024, 09/2024 एवं 11-2024 के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन के लिए नया एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0