छिंदवाड़ा में रिटायर्ड शिक्षक से 43 हजार की ठगी:786 नंबर के नोट के बदले 56 लाख देने का झांसा दिया; रजिस्ट्रेशन-GST के नाम पर ऐंठे रुपए

Jan 31, 2026 - 09:10
 0  0
छिंदवाड़ा में रिटायर्ड शिक्षक से 43 हजार की ठगी:786 नंबर के नोट के बदले 56 लाख देने का झांसा दिया; रजिस्ट्रेशन-GST के नाम पर ऐंठे रुपए
छिंदवाड़ा के बुधवारी बाजार क्षेत्र में रहने वाले एक सेवानिवृत्त शिक्षक विनायकराव घोरपड़े के साथ 786 नंबर वाले नोटों के बदले लाखों रुपए देने का लालच देकर 43 हजार 719 रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। ठगों ने उन्हें 55 लाख 99 हजार रुपए देने का झांसा दिया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने और साइबर सेल में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि गुरुवार को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि 786 नंबर वाले नोटों के बदले वह मोटी रकम दिलवा सकता है। उनके पास ऐसे कुछ नोट थे, इसलिए उन्होंने ठग के कहने पर व्हाट्सएप के जरिए नोटों की फोटो भेज दी। रजिस्ट्रेशन और जीएसटी के नाम पर जमा कराए रुपए फोटो देखने के बाद ठग ने नोटों के एवज में 55 लाख 99 हजार रुपए देने का लालच दिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और जीएसटी के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर शिक्षक से कुल 43 हजार 719 रुपए अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। दोबारा पैसे मांगे तो हुआ शक शुक्रवार को ठग ने फिर से रुपयों की मांग की, तब शिक्षक को ठगी का शक हुआ। जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना और साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लोगों से ऐसे लालच से दूर रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0