इंदौर में रेडियो पुलिस एग्जाम में फर्जीवाड़ा:अपने जगह दूसरे परीक्षार्थी को बैठाया; 2 साल बाद एफआईआर

May 5, 2025 - 16:41
 0  0
इंदौर में रेडियो पुलिस एग्जाम में फर्जीवाड़ा:अपने जगह दूसरे परीक्षार्थी को बैठाया; 2 साल बाद एफआईआर
इंदौर की सदर बाजार पुलिस ने 2 साल पुराने मामले को लेकर कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक फर्स्ट बटालियन की तरफ से इंस्पेक्टर ने शिकायत की थी कि आरोपी ने जीडी की एग्जाम में अपने जगह पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठाकर एग्जाम पास की। मामले में पुलिस ने जांच कर धोखाधडी के मामले मे केस दर्ज किया है। सदर बाजार पुलिस ने इंस्पेक्टर मनोज खेडूलकर परीक्षण समिति फर्स्ट बटालियन की शिकायत पर प्रीतम सिंह पुत्र धारू सिंह भील निवासी ग्राम तुकड़ावद, तहसील मधुसूदनगढ़, पोस्ट राधौगढ़, जिला गुना और उसके साथी बिजराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मनोज ने जांच के बाद सदर बाजार पुलिस को एक आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि 2023 में जीडी और रेडियो चयन को लेकर परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें लिखित परीक्षा में प्रीतम के बदले बैठकर बिजराज ने एग्जाम दी। बाद में शारीरिक परीक्षा प्रीतम ने पास करके नौकरी पा ली। मामले में शिकायत होने पर तीन सदस्यीय समिति गठित हुई थी। जिन्होंने पूर्व में डॉक्यूमेंट को लेकर जांच की। जिसमें प्रीतम के द्वारा इस तरह से फर्जीवाड़ा करना पाया गया। जिसमें प्रीतम सिंह ने आधार कार्ड में परीक्षा के पहले तीन बाद उसे अपग्रेड करवाया। इस दौरान फोटो में भी भिन्नता पाई गई। इसके बाद जब फिटनेस एग्जाम हुई तो प्रीतम ने फिर से आधार कार्ड में करेक्शन करवाकर अपना फोटो लगवाया। हालाकि जांच में यह सब बाते सही होने के बाद सदर बाजार पुलिस को शिकायत की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0