सिंगरौली में सरई बाजार से हटाया गया अतिक्रमण, यातायात सुधरा:नगर परिषद की कार्रवाई से सड़क चौड़ी हुई, जाम से मिली राहत
सिंगरौली के सरई बाजार में लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए नगर परिषद सरई ने शुक्रवार-शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से आमजन को राहत मिली है और यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। यह अभियान नायब तहसीलदार देवकरन सिंह, नगर परिषद सीएमओ सुरेंद्र सिंह उईके, थाना प्रभारी सरई और उनि सूरज सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद की इस कार्रवाई की सराहना की है। दुकानों के सामने चूना लगाकर किया सीमांकन जानकारी के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले नगर परिषद अमले ने सरई बाजार में दुकानों के सामने चूना लगाकर सीमांकन किया था। व्यापारियों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर संचालित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई व्यापारियों ने सड़क पर अतिक्रमण बनाए रखा। बुधवार को एसडीओपी देवसर, नगर परिषद सरई और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर गुरुवार को नगर परिषद ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारी प्रशासन से गुहार लगाते भी दिखे। बस स्टैंड में ही बसें खड़ी करने के दिए निर्देश कार्रवाई के तहत बस चालकों को केवल निर्धारित बस स्टैंड में ही बसें खड़ी करने के निर्देश दिए गए। ऑटो चालकों को भी तय स्थान पर वाहन खड़ा करने को कहा गया। सब्जी विक्रेताओं को नगर परिषद की ओर निर्मित सब्जी मंडी में स्थानांतरित किया गया। अतिक्रमण हटने के बाद सरई बाजार में सड़क चौड़ीकरण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर प्रशासन इसी तरह सख्ती बनाए रखे, तो बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या स्थायी रूप से समाप्त हो सकती है। इस अभियान के दौरान नायब तहसीलदार देवकरन सिंह, सीएमओ सुरेंद्र सिंह उईके, थाना प्रभारी सरई, उनि सूरज सिंह, सउनि गुलराज सिंह, प्रआर रामनरेश प्रजापति सहित नगर परिषद और पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0