बैतूल में ट्रक और डंपर के बीच टक्कर:राजस्थान के चालक की मौत, डंपर का टायर फटने से हुआ हादसा; मोबाइल से हुई पहचान

May 3, 2025 - 12:14
 0  0
बैतूल में ट्रक और डंपर के बीच टक्कर:राजस्थान के चालक की मौत, डंपर का टायर फटने से हुआ हादसा; मोबाइल से हुई पहचान
बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात शाहपुर के पास डंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में राजस्थान के ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश विश्नोई (29) के रूप में हुई। घटना उस समय हुई जब भोपाल से नागपुर जा रहा ट्रक एक डंपर के पीछे चल रहा था। डंपर का टायर अचानक फट गया। डंपर चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहे ट्रक के चालक रमेश विश्नोई ने डंपर से टक्कर टालने की कोशिश की, लेकिन नहीं बचा पाए। मोबाइल से हुई पहचान हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को पहले शाहपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। रमेश ट्रक पर अकेले थे। उनकी पहचान जेब में मिले मोबाइल से हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। रिलायंस कंपनी के लिए ट्रक चलाते थे रमेश रिलायंस कंपनी के लिए ट्रक चलाते थे। उन्होंने कुछ साल पहले ही यह ट्रक खरीदा था। यह पिछले दो दिन में राजस्थानी ट्रक चालक की दूसरी मौत है। इससे पहले एक चालक की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। दोनों ही मामलों में ट्रक पर सिर्फ एक ही चालक था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0