रामनगरिया मेले में घना कोहरा छाया:रंगीन झालरों से जगमगाया तंबुओं का शहर, देर रात तक रही रौनक

Jan 17, 2026 - 09:59
 0  0
रामनगरिया मेले में घना कोहरा छाया:रंगीन झालरों से जगमगाया तंबुओं का शहर, देर रात तक रही रौनक
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर लगे मेला श्री रामनगरिया में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि घना कोहरा छा गया। घने कोहरे के बीच गंगा तट पर बसा तंबुओं का शहर एक अलग ही नज़ारा पेश कर रहा था। इस दौरान विभिन्न पंडालों में लगी रंग-बिरंगी झालरें झिलमिलाती हुई चमक रही थीं, जिससे पूरा मेला क्षेत्र दूधिया और हल्की पीली रोशनी में जगमगा उठा। देखें 6 तस्वीर... कोहरे की सघनता इतनी अधिक थी कि मेला क्षेत्र की सड़कों पर दृश्यता 5 मीटर से भी कम रह गई थी। साउंड सर्विस की ओर से लगातार वाहन चालकों को धीमी गति से चलने के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा था, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बावजूद भी देर रात तक मनोरंजन क्षेत्र में रौनक बनी रही। बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लेने आते रहे। इसके साथ ही, मनोरंजन क्षेत्र के आसपास की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान कल्पवासी सर्दी से बचाव के लिए अलाव तपाते दिखाई दिए। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अलाव का सहारा लेकर सर्दी से निजात पाने के लिए आग के पास ही बैठे दिखे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0