छतरपुर में दो जगह जीएसटी टीम का छापा:चिराग गहना की जांच जारी, गुटखा कारोबारी से 16 लाख की वसूली

Dec 30, 2025 - 22:51
 0  0
छतरपुर में दो जगह जीएसटी टीम का छापा:चिराग गहना की जांच जारी, गुटखा कारोबारी से 16 लाख की वसूली
छतरपुर जिले में जीएसटी एंटी एवीजन ब्यूरो द्वारा टैक्स चोरी के मामले में चिराग गहना और राजश्री गुटका करोबारी के घर छापा मारा है। टीम मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे छतरपुर स्थित चिराग गहना पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। रिकॉर्ड में जीएसटी की संभावित हेराफेरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। स्टेट टैक्स ऑफिसर, एंटी एवीजन ब्यूरो सतना सोमेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम द्वारा प्रतिष्ठान के दस्तावेजों और स्टॉक का गहन परीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई जीएसटी अधिनियम की धारा 57(2) के तहत की गई है। फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। दस्तावेजों के सत्यापन और स्टॉक मिलान के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जांच मंगलवार शाम से शुरू हुई है, जो बुधवार तक जारी रहने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। गुटखा कारोबारी पर 2 लाख की पेनल्टी जीएसटी एंटी एवीजन ब्यूरो सतना द्वारा की गई एक अन्य कार्रवाई में राजश्री गुटखा कारोबारी कृष्ण कुमार अग्रवाल की फर्म में कर संबंधी अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर कारोबारी ने विभाग के समक्ष 14 लाख रुपये टैक्स राशि के रूप में सरेंडर किए हैं, जबकि 2 लाख रुपये पेनल्टी के तौर पर जमा कराए गए हैं। इस प्रकार कुल 16 लाख रुपये की वसूली की गई है। सहायक आयुक्त जीएसटी एंटी एवीजन सतना नवीन दुबे ने बताया कि जांच के दौरान फर्म के लेखा-जोखा, खरीद-बिक्री और स्टॉक से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ियां पाई गईं, जिसके चलते मौके पर कार्रवाई करते हुए फर्म से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इन दस्तावेजों का अब विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार कारोबारी को नोटिस जारी कर उसका पक्ष लिया जाएगा और यदि आगे भी अनियमितताएं पाई जाती हैं तो अतिरिक्त टैक्स, ब्याज और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0