धार जिला अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो:कॉलोनी की लड़ाई फिर अस्पताल में भी भिड़े, महिलाओं और युवकों के बीच मारपीट

Dec 30, 2025 - 22:51
 0  0
धार जिला अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो:कॉलोनी की लड़ाई फिर अस्पताल में भी भिड़े, महिलाओं और युवकों के बीच मारपीट
धार जिला अस्पताल परिसर में सोमवार रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब इलाज के लिए पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें महिलाओं समेत कई लोग एक-दूसरे से झगड़ते और धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शहर की गुलमोहर कॉलोनी में सोमवार रात हुई थी, जहां दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ और मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों पक्ष उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां भी विवाद शांत होने के बजाय दोबारा भड़क उठा। अस्पताल परिसर में अचानक हुई मारपीट से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। वायरल वीडियो में करीब 8 से 10 लोग आपस में भिड़ते और एक-दूसरे पर हमला करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन उसे भी घेरने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उपलब्ध तथ्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं और विवाद का मूल कारण क्या था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0