'प्यारो मध्यप्रदेश' गीत रिलीज, पन्ना में हुई शूटिंग:VIDEO में बलदेव-प्राणनाथ जी मंदिर और धर्मसागर तालाब के सुंदर दृश्य दिखाए

Dec 20, 2025 - 21:06
 0  0
'प्यारो मध्यप्रदेश' गीत रिलीज, पन्ना में हुई शूटिंग:VIDEO में बलदेव-प्राणनाथ जी मंदिर और धर्मसागर तालाब के सुंदर दृश्य दिखाए
एस.एम.डब्ल्यू. म्यूज़िक कंपनी का नया गाना 'प्यारो मध्यप्रदेश' रिलीज होते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। इस गीत में हमारे प्रदेश की पुरानी विरासत और कुदरती खूबसूरती को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। खासकर 'हीरा नगरी' पन्ना की ऐतिहासिक सुंदरता को जिस तरह पेश किया गया है, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से मशहूर गायिका आकृति मेहरा ने सजाया है। गाने के बोल (लिरिक्स) और संगीत एस. आर. डेहरिया ने दिए हैं, जबकि इसका डायरेक्शन मुंबई के डायरेक्टर नीतेश तिवारी ने किया है। वीडियो में मध्यप्रदेश की विविधता को इतनी खूबसूरती से पिरोया गया है कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। महाकाल से लेकर पचमढ़ी तक के दर्शन संगीतकार एस. आर. डेहरिया ने बताया कि गाने में सिर्फ पन्ना ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की झलक है। इसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर, मैहर की शारदा भवानी, नर्मदा के पावन तट, खजुराहो के मंदिर, सांची के स्तूप, भोपाल की झीलें और पचमढ़ी की हरियाली को भी दिखाया गया है। एक ही गाने में दर्शकों को पूरे प्रदेश की सैर करने का मौका मिल रहा है। पन्ना की स्थानीय प्रतिभाओं का कमाल गीत का बड़ा हिस्सा पन्ना में शूट हुआ है। इसमें वहां के ऐतिहासिक बलदेव जी मंदिर, प्राणनाथ जी मंदिर और धर्मसागर तालाब के सुंदर दृश्य दिखाए गए हैं। कोरियोग्राफर मोना शर्मा के निर्देशन में पन्ना के ही कलाकारों ने शानदार डांस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह गाना जल्द ही स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यक्रमों की शान बनेगा और मध्यप्रदेश की पहचान को पूरी दुनिया में पहुंचाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0