डिंडौरी में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक:वाहन चालकों को लाइट का सहारा; तापमान में गिरावट का अनुमान

Dec 16, 2025 - 10:21
 0  0
डिंडौरी में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक:वाहन चालकों को लाइट का सहारा; तापमान में गिरावट का अनुमान
डिंडौरी में मंगलवार सुबह बादल छंटने के बाद घना कोहरा छा गया। सड़कों पर दृश्यता 20 मीटर से भी कम रह गई, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। सुबह 6 बजे से ही कोहरे ने पूरे नगर को अपनी चपेट में ले लिया। कम दृश्यता के कारण मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। बस स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा रहा और कम ही यात्री सफर करते दिखे। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। नगर परिषद ने बस स्टैंड, नर्मदा किनारे धर्मशाला और रैन बसेरा के पास अलाव की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य परिक्रमा वासियों और यात्रियों को ठंड से राहत पहुंचाना है। मॉर्निंग वॉक पर निकले आर.एल. परस्ते ने बताया कि यह ठंड फसलों के लिए फायदेमंद होगी। न्यूनतम पारा 7 डिग्री पर पहुंचा मौसम विभाग के अनुसार, डिंडोरी नगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के अन्य क्षेत्रों में समनापुर में न्यूनतम 9 डिग्री, करंजिया में न्यूनतम 9 डिग्री, बजाग में न्यूनतम 10 डिग्री, मेहदवानी में न्यूनतम 11 डिग्री, अमरपुर में न्यूनतम 9 डिग्री और शहपुरा में न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 167 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में जिले के तापमान में और अधिक गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0