भालू के हमले से बुजुर्ग-बच्चा घायल:मनेंद्रगढ़ में नाराज लोगों ने DFO और रेंजर पर FIR की मांग की

Dec 15, 2025 - 15:38
 0  0
भालू के हमले से बुजुर्ग-बच्चा घायल:मनेंद्रगढ़ में नाराज लोगों ने DFO और रेंजर पर FIR की मांग की
एमसीबी जिले में भालू के लगातार हमलों से दहशत का माहौल है। बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे मनेंद्रगढ़ में बुजुर्ग सुरेश चौधरी और एक बच्चे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना के बाद नाराज वार्डवासी और कांग्रेसी नेता सिटी कोतवाली पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मनेंद्रगढ़ के डीएफओ मनीष कश्यप और रेंजर रामसागर कुर्रे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने सिटी कोतवाली में जमकर नारेबाजी भी की। उनका कहना है कि शहरी क्षेत्र में पिछले तीन महीने से एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ लगातार विचरण कर रही है। इस दौरान भालू ने कई लोगों पर हमला किया है। सोमवार को भी एक पेपर हॉकर पर हमला हुआ था, जिसमें हॉकर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। लोगों की नाराजगी को देखते हुए, नायाब तहसीलदार विनीत सिंह और सिटी कोतवाली प्रभारी दीपेश सैनी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। कांग्रेसी पार्षदों ने भालू के संबंध में उचित कार्रवाई और डीएफओ व रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0